Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, राज्य में सूखे की स्थिति का निकले थे जायजा लेने

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, राज्य में सूखे की स्थिति का निकले थे जायजा लेने

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मुख्यमंत्री राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए जा रहे थे तभी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

बताया जा रहा है कि नीतीश जहानाबाद, अरवल समेत कई जिलों का हवाई दौरा करने के लिए निकले थे। तभी खराब मौसम हो गया, जिसके कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बता दें कि, बिहार में बारिश कम होने के कारण कई जिलों में सूखे जैसे हालात हो गए हैं। इसके चलते किसानों की फसल भी बर्बाद हो गई है।

सूखे की स्थिति को देखते हुए सीएम नीतीश (Chief Minister Nitish Kumar) आज जायजा लेने के लिए निकले थे। वहीं, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। बताया जा रहा है कि, अब नीतीश कुमार सड़क मार्ग से वापस जाएंगे।

 

 

पढ़ें :- Kedarnath Dham : 20 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर,कल सुबह शुभ लग्न पर सात बजे खोल दिए जाएंगे कपाट

 

Advertisement