1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking-बाल-बाल बचे चिराग पासवान, हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा

Breaking-बाल-बाल बचे चिराग पासवान, हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan)  गुरुवार को बाल-बाल बच गए। उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड (Helicopter  Helipad) पर ही क्रैश हो सकता था। हालांकि, हादसा होने से टल गया। इस घटना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर (Helicopter ) का पहिया जमीन में धंसा हुआ है।

By santosh singh 
Updated Date

समस्तीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan)  गुरुवार को बाल-बाल बच गए। उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड (Helicopter  Helipad) पर ही क्रैश हो सकता था। हालांकि, हादसा होने से टल गया। इस घटना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर (Helicopter ) का पहिया जमीन में धंसा हुआ है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

बता दें कि गुरुवार को चिराग पासवान (Chirag Paswan) उजियारपुर (Ujiarpur) में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। यहां बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर ट्रैक से नीचे चला गया है।

तस्वीरों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। हेलीकॉप्टर (Helicopter ) के पहिए कच्ची जमीन में धंसे हुए हैं। ऐसे में यहां बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि इस संबंध में जानकारी चिराग पासवान (Chirag Paswan)  के कार्यालय की ओर से मीडिया को जारी की गई है।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...