Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे नीतीश कुमार, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को करेंगे एकजुट

Bihar News: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे नीतीश कुमार, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को करेंगे एकजुट

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News:  बिहार में जेडीयू और भाजपा का रास्ता अलग होने के बाद वहां पर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। दोनों पार्टियों के बीच बढ़ती सरगर्मी के बीच नीतीश कुमार को आज एक बड़ा झटका लगा है। मणिपुर में जेडीयू के पांच विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए। इसको लेकर नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमें यह सोचने की जरूरत है कि क्या हो रहा है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

विधायक पार्टियों से नाता क्यों तोड़ रहे हैं, जोकि संवैधानिक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के लिए विपक्ष एकजुट होगा। दरअसल, नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में जुट गए हैं। इसी क्रम में वो दिल्ली भी जाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पांच सितंबर को नीतीश कुमार तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना होंगे।

इस दौरे में वो विपक्ष के कई बड़े नेताओं से भी मिलेंगे। बता दें कि, पटना में जेडीयू की तीन दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। सभी मतभेद भूल कर लोकसभा चुनाव के लिए काम करना है।

उन्होंने कहा कि वे 2 दिनों बाद वे दिल्ली जाएंगे, विभिन्न दलों के नेताओं से उनकी बात होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले से भी उनकी बात विभिन्न दलों के नेताओं से हो रही है। देशभर में विपक्ष को वे एकजुट करेंगे।

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण
Advertisement