Bihar Gram Katchahary Sachiv Recruitment: बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी सचिव (संविदा) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 1583 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जनवरी 2025 से 29 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें :- योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 26.1 एकड़ में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, युवाओं को मिलेगा आधुनिक व रोजगारपरक शिक्षा का अवसर
यह भर्ती खासकर बिहार के निवासियों के लिए है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे बिहार का निवासी हैं और भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण किए हों। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, बिहार पंचायती राज विभाग के भर्ती नियम 2025 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
यह भर्ती आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस भर्ती से जुड़े सभी जरूरी डिटेल्स इस आर्टिकल में आगे दी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।
महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू: 16 जनवरी 2025
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2025
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2025
परीक्षा तिथि/मेरिट सूची: शेड्यूल के अनुसार
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं दी गई है।
एससी/एसटी/पीएच: इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं दी गई है।
आवेदन शुल्क का विवरण अधिसूचना में उल्लेखित नहीं है।
आयु सीमा (01/08/2025 तक)
पढ़ें :- मीरा का पुनर्जन्म, 'मिहिरा' : कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति
न्यूनतम आयु: NA
अधिकतम आयु: पुरुषों के लिए 37 वर्ष
अधिकतम आयु: महिलाओं के लिए 40 वर्ष
बिहार पंचायती राज विभाग ग्राम कचहरी सचिव भर्ती नियम 2025 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट।
ग्राम कचहरी सचिव (संविदा) कुल पद: 1583
पढ़ें :- शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का नहीं, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है : सीएम योगी
पात्रता
आवेदक बिहार का निवासी हो।
भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा।
अधिक पात्रता विवरण अधिसूचना पढ़ें।