Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार: आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिया इस्तीफा ! राजनीति गर्म

बिहार: आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिया इस्तीफा ! राजनीति गर्म

By अनूप कुमार 
Updated Date

पटना: बिहार की राजनीति में आरजेडी खेमे से आ रही एक खबर ने प्रदेश के सियासी तापमान बढ़ा दिया है। खबरों के अनुसार आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बड़ी खबर ने बिहार के सियासी गलियारे के माहौल को गर्म कर दिया।

पढ़ें :- ये PoK हमारा है, हमारा रहेगा और हम इसे वापस लेकर रहेंगे...विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले अमित शाह

हालांकि, अब तक प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे को पार्टी ने मंजूर नहीं किया गया है. सूत्रों की मानें तो लालू यादव ने अभी उन्हें अपने पद पर बने रहने को कहा है. मालूम हो कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव लंबे समय से जगदानंद सिंह को टारगेट कर रहे थे. पार्टी के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने भरे मंच पर इशारों में प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा था।

Advertisement