1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ये PoK हमारा है, हमारा रहेगा और हम इसे वापस लेकर रहेंगे…विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले अमित शाह

ये PoK हमारा है, हमारा रहेगा और हम इसे वापस लेकर रहेंगे…विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रयागराज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, चार चरण के मतदान हो चुके हैं, इन चार चरणों के मतदान में इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है और मोदी जी तेज गति से 400 पार करने की ओर अग्रसर हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

प्रयागराज। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रयागराज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, चार चरण के मतदान हो चुके हैं, इन चार चरणों के मतदान में इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है और मोदी जी तेज गति से 400 पार करने की ओर अग्रसर हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

साथ ही कहा, फारूक अब्दुल्ला और मणिशंकर अय्यर कहते हैं-पाकिस्तान को सम्मान दो क्योंकि उसके पास एटम बम है, उससे PoK मत मांगो। राहुल बाबा, आज प्रयागराज की पवित्र धरती पर मैं कह कर जाता हूं, ये PoK हमारा है, हमारा रहेगा और हम इसे वापस लेकर रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, ये कुंभ का क्षेत्र है, विरासत की भूमि है। यहां नरेन्द्र मोदी जी निषादराज पार्क बना रहे हैं, भारद्वाज ऋषि के आश्रम को विकसित किया जा रहा है और हनुमान के सामने बड़ा कॉरिडोर बनवाया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस-सपा ने 70 वर्षों तक राम मंदिर को अटकाए रखा। सपा की सरकार ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। राम मंदिर का केस भी जीता, भूमि पूजन भी किया और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। साथ ही कहा, जब ट्रस्ट वालों ने इन्हें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भेजा, तो ये नहीं गए, क्योंकि ये अपने वोट बैंक से डरते हैं। लेकिन हम भाजपा वाले किसी से नहीं डरते हैं। मोदी जी ने न केवल राम मंदिर बनाया, काशी विश्वनाथ का दरबार सजाया और सोमनाथ मंदिर सोने का बन रहा है।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...