Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bipasha Basu Pregnancy: बिपाशा-करण के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी, ऐसे हुआ गुड न्यूज का खुलासा

Bipasha Basu Pregnancy: बिपाशा-करण के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी, ऐसे हुआ गुड न्यूज का खुलासा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bipasha Basu Pregnancy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस कपल ने अब फैमिली प्लानिंग कर ली है।

पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल

बिपासा बसु (bipasa basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) आने वाले दिनों में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कपल को लेकर आई इस खबर ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है।

आपको बता दें, पिंकविला से जुड़े सूत्र के मुताबिक बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover)  ने पेरेंट्स बनने की प्लानिंग कर ली है।

कपल आने वाले दिनों में अपने फैंस के बीच ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगा। कुछ पहले ही बिपाशा और करण ने शादी की 6वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी। दोनों ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर प्यारा नोट भी शेयर किया था।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में अप्रैल के महीने में शादी की थी। कपल की शादी को 6 साल पूरे गए हैं। फैंस भी काफी लंबे समय से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। सभी कपल के मुंह से इस खबर को सुनने के लिए बेताब हैं।

Advertisement