Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Birthday Special: बरसों बाद Anushka ने बताई थी Ranveer singh से ब्रेकअप की वजह, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश

Birthday Special: बरसों बाद Anushka ने बताई थी Ranveer singh से ब्रेकअप की वजह, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने अतरंगी लूक के लिए फैंस में जाने जाते हैं। दरअसल आज रणवीर सिंह आज अपना 36 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं। रणवीर की लाइफ में कुछ ऐसे किस्से हैं। जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे। भले रणवीर और दीपिका की शादी हो चुकी हो लेकिन रणवीर सिंह का नाम अनुष्का से जुड़ चुका है।

पढ़ें :- संविधान व न्यायपालिका की गरिमा और प्रतिष्ठा का बिल्कुल भी सम्मान नहीं, Jolly LLB 3 के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज

आपको बता दें, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पति-पत्नी बन चुके हैं, मगर एक-दूसरे से शादी से पहले दोनों के कई लोगों से अफेयर रह चुके हैं। विराट का नाम जहां कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, वहीं अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बंटोरी।

डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात में साथ काम करने के बाद से ही दोनों का अफेयर शुरू हो गया, मगर ये ज़्यादा दिनों तक चला नहीं। अब बरसों बाद अनुष्का ने इस ब्रेकअप पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जो वजह बताई है उसे सुनकर शायद रणवीर को गुस्सा आ सकता है।

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह फिल्म बैंड बाजा बारात के अलावा ‘दिल धड़कने दो’, ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ में भी साथ काम कर चुके हैं। फिल्मों के साथ ही दोनों के रिश्तों ने भी खूब सुर्खियां बंटोरी, लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया और करन जौहर के शो में दोनों ने साफ कर दिया था कि वो अब एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। हालांकि एक सवाल के जवाब में अनुष्का ने (हंसते हुए) कहा, ‘वो रणवीर को क्यों डेट नहीं कर रहीं, क्योंकि वो बहुत डर्टी है।’ अब अनुष्का ने ये बात सचमुच मज़ाक में कही थी या फिर उन्हें सच में रणवीर ऐसे ही लगते थे ये तो वही जाने।


खबरों की माने तो अनुष्का और रणवीर के बीच दूरी 2011 में आईफा शो के दौरान तब आई, जब रणवीर ने सोनाक्षी के साथ स्टेज परफॉर्मेंस किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस दौरान रणवीर-सोनाक्षी एक-दूसरे के करीब आ गए थे। ये बात अनुष्का को अच्छी नहीं लगी और इसी बात पर रणवीर और अनुष्का के बीच काफी लड़ाई भी हुई। दोनों ने पूरे शो के दौरान एक-दूसरे से बात तक नहीं की। दोनों के बीच आई दूरी की वजह ये भी रही कि अनुष्का उस दौरान बड़े बैनर की फिल्म कर रही थीं लेकिन रणवीर करियर के लिए स्ट्रगल कर रहे थे।


अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के बीच आई दूरी ने उनका रिश्ता तोड़ दिया। रणवीर से ब्रेकअप के बाद अनुष्का की ज़िंदगी में विराट की एंट्री हुई, तो वहीं रणवीर को दीपिका मिल गई।हालांकि अनुष्का से ब्रेकअप के बाद भी रणवीर उनकी बहुत इज्ज़त करते हैं। एक इंटरव्यू में रणवीर ने कहा था,  ‘अनुष्का उनकी ज़िंदगी में खास लोगों में से एक है और रहेंगी। वो मुझे अब तक मिले लोगों में सबसे ईमानदार इंसान है। आज भी मैं उसकी कंपनी मिस करता हूं।

पढ़ें :- Salman Firing Case : सलमान के घर फायरिंग करने वाला पांचवां आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेंगे


रणवीर ने यहां तक कहा, मुझे खुद पर लिखे निगेटिव आर्ट‍िकल से ज्यादा अनुष्का पर लिखे निगेटिव आर्ट‍िकल पढ़कर भी गुस्सा आता है’। अच्छी बात ये है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता है और अनुष्का जहां अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में खुश हैं, वहीं रणवीर भी जल्द ही दीपिका से शादी करने वाले हैं।

Advertisement