नई दिल्ली। भाजपा के एक नेता ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि यासीन मलिक ने मनमोहन सिंह से हाथ मिलाया था। उसके बाद पीएम आवास जाकर बिरयानी भी खाई थी। उन्होने दावा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद से मिलने के लिए पाकिस्तान भी गए थे।
भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने कहा कि देश में आतंकवादी गतिविधियां कम क्यों हुई हैं। इसका सबसे बड़ा कारण भाजपा का दृष्टिकोण है। बता दें कि अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद से मिलने के लिए समय निकालने और प्रयास करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हलफनामे में यासीन मलिक ने कुछ दावे किए है कि पाकिस्तान में हाफिज सईद से मुलाकात के लिए मनमोहन सिंह ने उन्हें धन्यवाद दिया था। यासीन मलिक ने दावा किया कि 2006 में हाफिज सईद और अन्य से मिलने के लिए एक खास अनुरोध पर उन्होंने पाकिस्तान की यात्रा की थी और भारत लौटने पर मनमोहन सिंह को इसके बारे में जानकारी दी थी।
पढ़ें :- मोदी सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि देश के अंदर आतंकी हमला माना जाएगा ‘Act of War’, क्या अब 'ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2?
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का करता हूं आभार
यासीन मलिक ने हलफनामे में लिखा कि मनमोहन सिंह ने मेरे प्रयासों, समय, धैर्य और समर्पण के लिए में आभार व्यक्त करता हूं। लेकिन दुर्भाग्यवश, हाफिज सईद और पाकिस्तान के अन्य आतंकवादी नेताओं के साथ मेरी यह मुलाकात को मेरे खिलाफ एक अलग संदर्भ में प्रस्तुत किया गया।