Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, यूपी से अमरपाल मौर्य, आरपीएन सिंह समेत इनको बनाया प्रत्याशी

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, यूपी से अमरपाल मौर्य, आरपीएन सिंह समेत इनको बनाया प्रत्याशी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

भाजपा ने उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्या, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह और नवीन जैन को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाले कवि कुमार विश्वास का नाम इसमें शामिल नहीं है। कहा जा रहा था कि, भाजपा कुमार विश्वास को राज्यसभा भेज सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
Advertisement