Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शशि थरूर को भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने भेजा मानहानि का नोटिस

शशि थरूर को भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने भेजा मानहानि का नोटिस

By santosh singh 
Updated Date

तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर (Shashi Tharoor) को मानहानि के कानूनी नोटिस(Defamation Notice )  पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर(Rajeev Chandrasekhar)  ने कहा कि मुझे लगता है कि शशि थरूर ने अपनी हताशा में मुझ पर बहुत सारे आरोप लगाए हैं।

पढ़ें :- NEET परीक्षा में खुद को असफल समझ आत्महत्या कर बैठी छात्रा, मौत के बाद आया काउंसलिंग में नाम

आरोपों में से एक यह है कि मैं वोट के लिए पैसे दे रहा हूं। मैंने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि, अगर कोई मुझे बदनाम करता है और मेरे बारे में झूठ बोलकर किसी क्षेत्र में घुसने का प्रयास करता है, तो मैं इस नकारात्मक प्रकार की राजनीति में नहीं पड़ूंगा।

भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने कहा कि मैं निश्चित रूप से चुप नहीं रहूंगा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि उस व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया जाए, मैं निश्चित रूप से कानून के तहत सभी साधनों का उपयोग करूंगा।

Advertisement