Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. BJP Candidates List : बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, देखें- किसको कहां से मिला टिकट

BJP Candidates List : बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, देखें- किसको कहां से मिला टिकट

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP Candidates List for WB Polls : विपक्षी दल बीजेपी ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इस सूची में कुल 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी ने मैनागुड़ी निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार को बदल दिया है। अब इस सीट से दालिम रॉय चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 : मतदाता सूची में नाम जांचने व जुड़वाने का 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस

बीजेपी ने इससे पहले तीसरी लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। पार्टी ने पहली लिस्ट में 144 और दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। यानी बीजेपी अब तक कुल 287 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, दोनों चरणों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में शेष 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

1. सिताई (अजा)- आशुतोष बर्मा

पढ़ें :- अतरौलिया में 'संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन' ऐतिहासिक रूप से सफल, प्रशांत कुमार सिंह, बोले-संगठन की ताकत, सर्वसमाज की आवाज

2. नाटाबाड़ी- गिरिजा शंकर रॉय

3. बागदा (अजा)- सोमा ठाकुर

4. मगराहाट पूर्व (अजा)- उत्तम कुमार बनिक

5. फालटा- देबांगशु पांडा

6. सौनारपुर उत्तर- देवाशीष धर

पढ़ें :- हम कथा के ​खिलाफ नहीं लेकिन भगवान पर टिप्पणी को कैसे मान लें...धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

7. चौरंगी- संतोष पाठक

8. हावड़ा दक्षिण- श्यामल हाती

9. पंचला- रंजन कुमार पॉल

10. चंडीपुर- डॉ० पीयूष कांति दास

11. गारबेटा- प्रदीप लोढ़ा

12. मेमारी- मानव गुहा

पढ़ें :- BJP-RSS में असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष-प्रधान सोच वाले लोग, जिन्हें आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की नहीं है रत्ती भर समझ : राहुल गांधी

13. बाराबनी- अरिजीत रॉय

Advertisement