Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP युवाओं को नौकरी दे नहीं सकती, लेकिन परीक्षा फॉर्म पर 18 प्रतिशत GST वसूल कर उनके जख्मों पर नमक छिड़क रही : प्रियंका गांधी

BJP युवाओं को नौकरी दे नहीं सकती, लेकिन परीक्षा फॉर्म पर 18 प्रतिशत GST वसूल कर उनके जख्मों पर नमक छिड़क रही : प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने परीक्षा फॉर्म पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने का विरोध किया और कहा, माता-पिता अपना तन-पेट काटकर, पाई-पाई जोड़कर बच्चों को पढ़ाते हैं, तैयारी कराते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनके सपनों को भी कमाई का जरिया बना लिया है।

पढ़ें :- फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अजय देवगन सहित कई दिग्गज नेता प्रार्थना सभा में हुए शामिल

प्रियंका गांधी ने परीक्षा फॉर्म को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि, भाजपा युवाओं को नौकरी तो दे नहीं सकती, लेकिन परीक्षा फॉर्म पर 18% जीएसटी वसूल कर युवाओं के जख्मों पर नमक जरूर छिड़क रही है। अग्निवीर समेत हर सरकारी नौकरी के फॉर्म पर जीएसटी वसूली जा रही है।

पढ़ें :- रुपये के कमजोर होने से बढ़ेगी महंगाई, चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल और LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी: राहुल गांधी

उन्होंने आगे लिखा, फॉर्म भरने के बाद सरकार की विफलता से पेपर लीक हुआ, भ्रष्टाचार हुआ तो युवाओं के ये पैसे डूब जाते हैं। माता-पिता अपना तन-पेट काटकर, पाई-पाई जोड़कर बच्चों को पढ़ाते हैं, तैयारी कराते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनके सपनों को भी कमाई का जरिया बना लिया है।

Advertisement