Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा का मना स्थापना दिवस, केन्द्रीय मंत्री ने किया उत्साहित

भाजपा का मना स्थापना दिवस, केन्द्रीय मंत्री ने किया उत्साहित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::रविवार को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने धनेवा-धनेई स्थित आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों और देशहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

पढ़ें :- सपा, कांग्रेस की कथनी व करनी में बड़ा अंतर, ये पार्टियां कभी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं: मायावती

पार्टी के संस्थापकों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का यह सफर राष्ट्रहित और विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की कठिन तपस्या का परिणाम है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक के संघर्षों और पार्टी के विकास यात्रा के अहम पड़ावों की चर्चा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि एक ऐसा संगठन बन चुकी है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली बल उसका कार्यकर्ता है।

उन्होंने युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करें और अधिक से अधिक लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सानंदन पटेल, अमरनाथ पटेल, वीरेंद्र चौहान, शैलेश पाण्डेय, मनोज राय, संतोष और जगदीश मिश्रा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें :- कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा वार, बोली-चूल्हा बुझा, उम्मीदें टूटीं, भाजपा के 'अच्छे दिनों' ने महिलाओं को वापस चूल्हे और धुएं में धकेला
Advertisement