नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के नतीजों का इंतजार अब बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है। अब तक रुझानों में बीजेपी (BJP) बहुमत से दूर दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस (Congress) एक्टिव हो गई है और एनडीए (NDA) के गठबंधन सहयोगियों को रिझाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
पढ़ें :- इटली और स्पेन के बाद फ्रांस भी अमेरिका के खिलाफ हुआ, इजरायल ने रक्षा सामग्री बेचने से किया मना
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने जेडीयू नेता ललन सिंह से संपर्क साधा है। वहीं टीडीपी (TDP) को भी इंडिया एलायंस (India Alliance) में लाने की कवायद जारी है। खबर है कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के सारथी केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू (TDP chief Chandrababu Naidu) के बेटे नारा लोकेश से बातचीत की है।