Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP Foundation Day: हमने राष्ट्र प्रथम के मंत्र को अपना आदर्श बनाया है, स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

BJP Foundation Day: हमने राष्ट्र प्रथम के मंत्र को अपना आदर्श बनाया है, स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

BJP Foundation Day: भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के सफर का जिक्र किया। कार्यकर्ताओं को संगठित और मजबूत होने के लिए मंत्र दिया। इसके साथ ही विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने पार्टी को सींचा है… पार्टी को संवारा है, सशक्त और समृद्ध किया है, छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर के वरिष्ठ पद पर रह कर देश और पार्टी की सेवा करने वाले सभी महानुभावों को मैं शीश झुका कर प्रणाम करता हूं। आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

मां भारती की सेवा में समर्पित प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि, आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन और उनके जीवन के प्रमुख प्रसंग आज भी हमें पुरषार्थ के लिए प्रेरित करते हैं… भारत की विकास यात्रा के लिए प्रेरणा देते हैं। साथ ही कहा कि, जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे। इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है…।

राष्ट्र प्रथम के मंत्र को अपना आदर्श बनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि, हमने राष्ट्र प्रथम के मंत्र को अपना आदर्श बनाया है। भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया… लोकतंत्र के अमृत से पोषित है और भाजपा देश के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करते हुए समर्पण भाव से दिन-रात देश के लिए काम कर रही है। 45 करोड़ गरीबों के बिना भेदभाव जनधन खाते खोलना सामाजिक न्याय के Inclusive Agenda का जीता जगता उदहारण है। 11 करोड़ लोगों को शौचालय मिलना ही तो सामाजिक न्याय है। बिना तुष्टिकरण और भेदभाव किए भाजपा सामाजिक न्याय के इरादों को सच्चे अर्थों में साकार करने वाला एक पर्याय बन कर उभरी है।

कांग्रेस पर ​साधा निशाना
इस दौरान पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और उसकी जैसी पार्टियों का कल्चर है…छोटा-छोटा सोचना और उस से भी कम हासिल कर के खुशियां मानना। ये एक-दूसरे की पीठ थपथपा कर खुश हैं, जबकि भाजपा का पॉलिटिकल कल्चर है बड़े सपने देखना और उस से भी ज्यादा हासिल करने के लिए जी-जान से जुट जाना। आज भाजपा देश में एक नए पॉलिटिकल कल्चर का नेतृत्व कर रही है जबकि कांग्रेस और उसके ही जैसे अन्य दलों का कल्चर आप देख सकते हैं। परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद के बंधक हैं ये सभी दल, जबकि भाजपा का पॉलिटिकल कल्चर प्रत्येक देशवासी को साथ लेकर चलने का है।

 

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम
Advertisement