Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP सरकार ईमानदार अधिकारियों को निष्क्रिय पदों पर भेजकर अपनी बेईमानी का सबूत दे रही है: अखिलेश यादव

BJP सरकार ईमानदार अधिकारियों को निष्क्रिय पदों पर भेजकर अपनी बेईमानी का सबूत दे रही है: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधा है। सहारनपुर की छुटमालपुर नगर पंचायत मामले को लेकर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि, सहारनपुर में 22 मतों से सपा के नगर पंचायत अध्यक्ष की जीत को दबाव के बाद भी एक सत्यनिष्ठ अधिकारी द्वारा न बदले जाने पर, उसे ही इस सरकार ने बदल दिया।

पढ़ें :- Viral Video: आठ बार वोट करने और वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, अखिलेश यादव ने की थी कार्ऱवाई की मांग

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भाजपा सरकार ईमानदार अधिकारियों को निष्क्रिय पदों पर भेजकर अपनी बेईमानी का सबूत दे रही है। सहारनपुर में 22 मतों से सपा के नगर पंचायत अध्यक्ष की जीत को दबाव के बाद भी एक सत्यनिष्ठ अधिकारी द्वारा न बदले जाने पर, उसे ही इस सरकार ने बदल दिया। सपा ईमानदारों अधिकारियों के साथ है’।

बता दें कि, यूपी नगर निकाय चुनाव के परिणाम 13 मई को आए थे। निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से लगातार कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

Advertisement