HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 20 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

20 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

20 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 20 May का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

20 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 20 May का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 26 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1995 – रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष ‘स्पेक्त्र’ का सफल प्रक्षेपण।
1999 – कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा।
2000 – फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।
2003 – पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
2004 – ताइवान में नवगठित सरकार ने शपथ ग्रहण की। यूरोपीय संघ के बाद अमेरिका ने भी कृषि निर्यात सब्सिडी कम करने की घोषणा की।
2006 – चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।
2011- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की। यह भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, ओमान ऑयल कम्पनी तथा मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से बनी विश्व स्तरीय परियोजना है।
2011- झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।

20 मई को जन्मे व्यक्ति

1977 – अंजुम चोपड़ा – भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और पूर्व कप्‍तान हैं।
1941 – गोह चोक टोंग- सिंगापुर के दूसरे प्रधानमंत्री
1926 – गोदे मुरहारी – छठवीं लोकसभा में लोकसभा उपाध्यक्ष थे।
1918- पीरू सिंह – भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक।
1900- सुमित्रानंदन पंत- प्रसिद्ध हिन्दी कवि।

20 मई को हुए निधन

पढ़ें :- 25 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1766 – मल्हारराव होल्कर – इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक थे।
1994 – कासू ब्रह्मानंद रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
1932 – विपिन चन्द्र पाल – भारत में ‘क्रान्तिकारी विचारों के जनक’।
1957 – टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री।
1972 – गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’, ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि।
2012 – लीला दुबे – एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान
1929- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...