लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा कि शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को जितनी जल्दी ये बात समझ आ जाएगी कि भाजपा सरकार (BJP Government) शिक्षक और शिक्षा के ख़िलाफ़ है और भाजपा की वजह से परिवारवालों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। उतनी ही जल्दी परिवर्तन के लिए ज़मीन बननी तैयार हो जाएगी।
पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा शिक्षकों और कर्मचारियों को विरोध का एक ऐसा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य न करें जिससे हर क्षेत्र में ठहराव आ जाए। भाजपा अपनी हार का तो विश्लेषण करती है, लेकिन शिक्षक और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति हमेशा बेरुख़ी का नज़रिया अपनाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) एक हृदयहीन सरकार है। जिसमें संवेदना न हो वो सरकार नहीं चाहिए।