कन्नौज। कन्नौज संसदीय सीट (Kannauj Parliamentary Seat) से पर्चा दाखिल करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यह सभी लोग चुनाव के नतीजों को सामने देखकर घबरा गए हैं। इसीलिए उनकी भाषा बिगड़ गई है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
उन्होंने आगे कहा कि कन्नौज का विकास रोकने वालों को अब पाकिस्तान याद आ रहा है। बताया कि वो और उनका परिवार कन्नौज के लिए हमेशा से समर्पित रहे हैं। कन्नौज की जनता के आभारी हैं कि उन्होंने फिर से यहां चुनाव लड़ने का मौका दिया है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का नामांकन – कन्नौज। https://t.co/gvtIfye3FZ
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 25, 2024
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
कन्नौज के लोग अपने साथ हुई वादा खिलाफी और विकास में अनदेखी का भाजपा वालों से बदला लेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तब जिन्होंने प्यार दिया था, वो अब भी साथ देने को तैयार खड़े हुए हैं। भाजपा का इस बार सफाया होना तय है।
भाजपा की नकारत्मकता को नकार देंगे
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस बार का चुनाव नकारत्मकता को खत्म कर देगा। कन्नौज सुगंध की नगरी है। यहां के लोग खुशबू फैलाते हैं। यहां से कन्नौज क्रांति होगी। लोग प्रेम, भाईचारा के साथ आगे बढ़कर भाजपा की नकारत्मकता को नकार देंगे। कन्नौज का इतिहास बहुत शानदार रहा है। कन्नौज के कारोबार ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया में स्थान बनाया। इन लोगों ने नकारात्मक राजनीति की है, कन्नौज में एक बार फिर से जनता प्यार और भाईचारा लाने का काम करेगी।
रामगोपाल, बोले-भाजपा की जमानत होगी जब्त
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नामांकन के बाद कलक्ट्रेट से बाहर निकलते हुए प्रो. रामगोपाल यादव (Pro. Ram Gopal Yadav) ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि अब अखिलेश आ गए हैं, यहां से भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी। जनता समाजवादी पार्टी को वोट देकर रिकॉर्ड वोट से जिताएगी।