Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PDA की बढ़ती हुई ताकत से बीजेपी घबराई हुई है…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

PDA की बढ़ती हुई ताकत से बीजेपी घबराई हुई है…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जौनपुरी में हुई युवक की हत्या पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रशासन अगर जनता की सुनने लगे तो आज जो घटना जौनपुर में हुई है ऐसी घटना नहीं होगी। प्रशासन और सरकार के लोग न्याय नहीं दे पा रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ Final ODI Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज डिसाइडर मैच, जानें- कब, कहां देख पाएंगे तीसरा वनडे

इसके साथ ही कहा, PDA की ताकत से घबराकर के ये नारा दिया गया है। PDA की बढ़ती हुई ताकत से बीजेपी घबराई हुई है। PDA परिवार वो है जो सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहता है, जो सामाजिक सद्भाव को आगे बढ़ाना चाहता है। बीजेपी सरकार की स्ट्रैटेजी बहुत साफ है, पहले तो झूठा फंलाओं और फिर मीडिया के माध्यम से बदनाम कर दो।

उन्होंने कहा, यह नौ के नौ चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लोग हारने जा रहे हैं। PDA की ताकत बढ़ती चली जा रही है, PDA से लोग जुड़ते चले जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोगों के पास कोई काम नहीं है। नौकरी नहीं दे पा रहे हैं, लगातार महंगाई बढ़ रही है, आरक्षण से खिलवाड़ हो रहा है और संविधान को समय-समय पर यह लोग चोट पहुंचा रहे हैं।

 

पढ़ें :- नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ब्रह्मभोज में की शिरकत, दिवंगत आत्मा के प्रति जताई संवेदना
Advertisement