पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नगर पंचायत सोनौली के वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार उर्फ राजू भारती के बड़े भाई नंदकिशोर जी का इलाज लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जारी है। मंगलवार को चिकित्सकों की टीम द्वारा उनके मुँह का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।
पढ़ें :- ओडिशा के प्राइवेट स्कूल में चार टीचर्स और चपरासी दो साल तक करते रहे बच्ची से रेप, सभी आरोपी गिरफ्तार
इस संबंध में जानकारी देते हुए राजू भारती ने बताया कि ऑपरेशन के बाद नंदकिशोर जी की स्थिति स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
नंदकिशोर जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगरवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है।