नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) 70 सीटों की चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होती हुई नजर आ रही है। इस चुनावी नतीजे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगभग बहुमत के आकड़े को पार कर चुकी है। सरकार बनने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता खुश नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
इसी कड़ी में भाजपा के नेता योगेंद्र चंदौलिया (BJP leader Yogendra Chandaulia) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी (PM Modi) की अपील सुनने के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देता हूं। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सभी मॉडलों में विफल हो गए हैं। यह तय है कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) तिहाड़ जाएंगे। वह सीएम बनना चाहते थे लेकिन वह अब विधायक भी नहीं बनने वाले हैं। पार्टी आलाकमान द्वारा चुना गया कोई भी पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली का अगला सीएम होगा?