Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. BJP Loksabha Candidate : उम्मीदवारों की घोषणा में BJP से हुई बड़ी चूक, दूसरी लिस्ट की जारी

BJP Loksabha Candidate : उम्मीदवारों की घोषणा में BJP से हुई बड़ी चूक, दूसरी लिस्ट की जारी

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP Loksabha Candidate : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, असम व अन्य राज्यों की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल रहे। हालांकि, भाजपा ने रविवार को असम के उम्मीदवारों की कुछ सुधारों के बाद एक संशोधित सूची जारी करनी पड़ी है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

दरअसल, पहली सूची में भाजपा ने असम की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। इस दौरान पार्टी ने कुछ नामों को गलत बताया। पहली सूची की घोषणा करते समय इस तथ्य पर भी विचार नहीं किया गया कि असम में परिसीमन हुआ था। हालांकि, भाजपा ने रविवार को एक्स पोस्ट के जरिये नई सूची शेयर की। जिसमें असम राज्य के उम्मीदवारों की सूची में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या और नाम को सही किया गया है।

संशोधित सूची-

बता दें कि असम में मंगलदाई और कलियाबोर जैसी कुछ सीटें, जो अब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र नहीं हैं, उनका उल्लेख सूची में किया गया था और उनके आगे उम्मीदवारों के नाम भी उल्लिखित थे।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

पहली सूची-

Advertisement