Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-BJP विधायक का विवादित बयान, बोले-‘पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा व राजीव गांधी ने की देश के साथ गद्दारी’

Video-BJP विधायक का विवादित बयान, बोले-‘पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा व राजीव गांधी ने की देश के साथ गद्दारी’

By santosh singh 
Updated Date

रांची । झारखंड में बीजेपी विधायक सीपी सिंह (BJP MLA CP Singh) ने मंगलवार को एक एजेंसी से बातचीत में पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) और गांधी पर परिवार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर देश को धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। बीजेपी विधायक (BJP MLA) ने यही नहीं रुके देश के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया है। कहा जिसका खामियाजा आज भारत भुगत रहा है।

पढ़ें :- लखनऊ मण्डल को दशकों बाद मिला पूर्णकालिक मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी

बीजेपी विधायक सीपी सिंह (BJP MLA CP Singh)  ने कहा,कि जब भारत को आजादी मिली और वह भारत और पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया। तब भारत में 300 से ज्यादा रियासतें थीं। सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel)  ने इन रियासतों को भारत में मिलाने का काम किया, क्योंकि उस समय एक मजबूत नेता थे, जिन्होंने हर रियासत को यह चुनने की आजादी दी कि वह भारत, पाकिस्तान या स्वतंत्र रहना चाहती है लेकिन, जम्मू-कश्मीर का मुद्दा पंडित जवाहरलाल नेहरू के हाथों में छोड़ दिया गया।

पढ़ें :- भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की ज़रूरत नहीं, मोदी जी को उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि जब पंडित नेहरू ने जम्मू कश्मीर की सीमा को अपने पास रखा था। उसका नतीजा ये हुआ है कि कबायली मुसलमानों ने कश्मीर पर चढ़ाई कर दी और हमारी सेना जब गई तो उसे पीछे धकलेने का काम किया। जम्मू कश्मीर तो हमारे पास रह गया, लेकिन पीओके पर वे कब्जा कर लिए। उन्होंने कहा कि अगर नेहरू चाहते तो ये पीओके भारत में रहता पाकिस्तान में नहीं जाता। पंडित नेहरू ने इतनी बड़ी भूल कर दी कि इसका खामियाजा आज भी भारत को भुगतना पड़ रहा है।

‘नेहरू-गांधी परिवार ने देश को दिया धोखा’

बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि ये सिर्फ एक ही मामला नहीं है ऐसे कई मामले आएंगे नेहरू और गांधी परिवार के जिसके कारण भारत और भारत की जनता भुगत रही है। भारत से इन लोगों को कोई लेना देना नहीं था। अगर लेना देना होता तो भारत के दो टुकड़े कभी नहीं होते।

Advertisement