सुल्तानपुर। बीजेपी सांसद और सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार (BJP MP and Sultanpur Lok Sabha Constituency) मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने अपने बेटे वरुण गांधी (Varun Gandhi) का टिकट कटने पर कहा कि ये पार्टी का फैसला है। वरुण बहुत अच्छे सांसद थे। उन्होंने कहा कि आगे भी जिन्दगी में जो भी बनेंगे, देश के लिए अच्छा ही करेंगे। वरुण गांधी (Varun Gandhi) द्वारा अलग से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नहीं, हम इस तरह के लोग नहीं हैं।
पढ़ें :- UP Panchayat Chunav Update : तीन महीने में पंचायत चुनाव होना बेहद मुश्किल, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट बनी बड़ी वजह!
बीजेपी सांसद मेनका गांधी (BJP MP Maneka Gandhi) ने कहा कि हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हम चुनाव के बाद कभी नहीं रुकते, हम लोगों से जुड़े हुए हैं और इसलिए हम पूरे पांच साल काम करने की कोशिश करते हैं न कि उन लोगों की तरह जो चार साल तक कुछ नहीं किया।