लखनऊ। यूपी के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Water Resources Cabinet Minister Swatantra Dev Singh) को बंधक बनाने वाले चरखारी विधासभा सीट से भाजपा विधायक बृजभूषण उर्फ़ गुड्डू राजपूत (BJP MLA Brijbhushan alias Guddu Rajput) को नोटिस जारी किया गया है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी (UP BJP President Pankaj Chaudhary) ने गुड्डू राजपूत को नोटिस जारी किया है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष (UP BJP President) ने स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। अब देखना होगा कि बीजेपी विधायक इसको लेकर क्या सफाई पेश करते हैं। हालांकि विधायक का कहना है कि अभी तक मुझे नोटिस नहीं मिला है।
पढ़ें :- ब्राह्मण पॉलिटिक्स पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का विधायकों को दो टूक संदेश, बोले-'सुधर जाएं वरना...'
महोबा की चरखारी विधानसभा सीट से विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच 30 जनवरी को टकराव देखने को मिला था। इस दौरान बीच सड़क पर ही मंत्री और विधायक आमने-सामने आ गए थे। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, जिससे पार्टी की छवि पर भी सवाल उठ रहे हैं। विधायक ने अपने क्षेत्र के प्रधानों के साथ मिलकर मंत्री का काफिला रोक लिया था। उस समय मंत्री से बातचीत के दौरान विधायक ने आरोप लगाया था कि घर नल-जल योजना के काम में अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं।
विधायक ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन बाद में उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी को लेकर विधायक और ग्राम प्रधान मंत्री से बातचीत करना चाहते थे।विधायक और उनके समर्थकों ने मंत्री को बीच सड़क पर रोक लिया था. इसके बाद मामला तनावपूर्ण हो गया था. कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को हालात सुधारने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था. लेकिन, विधायक ने बाद में लखनऊ जाने की बात भी कही थी. इसी के बाद उनको नोटिस जारी किया गया है।