अयोध्या । अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के कपाट मंगलवार को आम जनता के लिए खुल गए। एक दिन पहले इस नवनिर्मित मंदिर में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। मंगलवार को कपाट खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु कड़कड़ाती ठंड में भव्य मंदिर के दरवाजे खुलने से पहले घंटों तक इंतजार करते रहे। हालात धक्का-मुक्की जैसे बन गए। ऐसे में बाराबंकी पुलिस (Barabanki Police) ने अयोध्या की ओर जा रहे श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह अभी थोड़ा ठहरें। पुलिस ने मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ का हवाला देते हुए उन्हें थोड़ा रुक कर जाने को कहा है। इस बीच, बीजेपी (BJP) के बड़े नेताओं ने भी अगले कुछ दिन अयोध्या जाने का प्लान रद्द कर दिया है।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
विशाल भीड़ को देखते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) का भी बुधवार को अयोध्या (Ayodhya) जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। उनके प्लान को रीशेड्यूल किया जा रहा है। बीजेपी (BJP) के बड़े नेता अगले कुछ अयोध्या में दर्शन करने नहीं जाएंगे। बता दें कि पीएम मोदी (PM Modi) की अगुवाई में सोमवार को मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।