Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. AAP विधायकों को तोड़कर BJP गिराना चाहती थी सरकार, लेकिन आप टूटे नहीं इस पर पूरे देश को गर्व है : अरविंद केजरीवाल

AAP विधायकों को तोड़कर BJP गिराना चाहती थी सरकार, लेकिन आप टूटे नहीं इस पर पूरे देश को गर्व है : अरविंद केजरीवाल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल (Tihar Jail) से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने रविवार को आप विधायकों की बैठक को संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि मुझे इसी बात की चिंता रहती थी कि जनता को दवाएं मिलना तो बंद नहीं हो गईं। कहीं मुफ्त बिजली-पानी तो बंद नहीं हो गया, लेकिन आप सभी ने बहुत अच्छा काम किया और किसी भी साज़िश को सफल नहीं होने दिया।

पढ़ें :- 'भारत छोड़ो नोटिस' पर एक्टर इमरान खान कोर्ट में बोले-'जिंदगी में कभी किसी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा...'

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि BJP मुझे गिरफ़्तार करके पार्टी तोड़ना और सरकार गिराना चाहती थी, लेकिन हुआ इसके विपरीत। मेरी गिरफ़्तारी के बाद पार्टी और भी ज़्यादा मज़बूत हो गई। केजरीवाल ( Kejriwal)ने कहा कि देश को अच्छा भविष्य आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। मुझे जेल भेजने के पीछे इनका मक़सद AAP को तोड़ना और हमारी सरकार को गिराना था। इस दौरान AAP के कई विधायकों और नेताओं से BJP ने संपर्क भी किया, लेकिन आप लोग नहीं टूटे। आप लोगों पर पूरे देश को गर्व है। भारत को उज्जवल और अच्छा भविष्य केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार के कराए कामों की चर्चा दुनियाभर में होती है।

पढ़ें :- मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी
Advertisement