Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को ख़त्म कर मनुवादी सोच पर आधारित बनाना चाहती है नया संविधान  : जयराम रमेश

बीजेपी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को ख़त्म कर मनुवादी सोच पर आधारित बनाना चाहती है नया संविधान  : जयराम रमेश

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने शुक्रवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला है। जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि निवर्तमान प्रधानमंत्री ने आज कहा है कि INDIA जनबंधन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) से सीखना चाहिए कि ‘बुल्डोज़र’ कहां पर चलाना चाहिए? देखिए योगी का ‘बुल्डोज़र’ कैसे दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण प्रणाली के ख़िलाफ़ है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को साफ़-साफ़ कह देना चाहिए कि वह योगी को समर्थन आरक्षण को लेकर उनके विचारों की वजह से दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके 400 पार वाले नारे के पीछे भी यही राज़ है। वह ऐसा इसलिए चाह रहे हैं ताकि संसद में 400 सीटों की बहुमत से बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान का संशोधन कर सकें और दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों से उनके आरक्षण का हक़ छीन सकें। यह दशकों से चली आ रही RSS की साज़िश को अंजाम देना चाहते हैं। जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी वाले बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को ख़त्म करके मनुवादी सोच पर आधारित नया संविधान बनाना चाहते हैं।

जयराम रमेश (Jairam Ramesh)  ने कहा कि शायद यह वेबसाइट ज़्यादा समय के लिए उपलब्ध न रहे, लेकिन अभी आप यह ‘लेख’ यहां पढ़ सकते हैं

Advertisement