Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल  (West Bengal) के बीरभूम जिले में भाजपा कार्यकर्ता (BJP worker) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या करके भाजपा कार्यकर्ता के शव को पेड़ से लटकाया गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा 'शोनार बांग्ला' का संकल्प करेगी पूरा, ये 'मोदी की गारंटी' है: सीएम योगी

वहीं, BJP ने इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) पर निशाना साधा है। इसके साथ ही हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाया है। इस घटना के बाद फिर से राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है और पुलिस ने कार्यकर्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि पूर्ण चंद्र नाग पिछले चुनाव में ​भाजपा का समर्थन करना शुरू कर दिए थे। हालांकि उन्होंने कभी भी राजनीति में सक्रिय रूप से भाग नहीं लिया था। जानकारी के मुताबिक पूर्णचंद्र सोमवार शाम को किसी काम से घर निकले थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे थे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो मंगलवार उनका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement