Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच गठबंधन शुरू हो गया है। चुनाव से पहले एनडीए का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कई दिनों से चल रही अटकलों के बीच भाजपा ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (जेएसपी) के बीच गठबंधन को अंतिम रूप मिल गया है।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...
इसी कड़ी में शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद चंद्रबाबू नायडू की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा, टीडीपी और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के बीच चुनाव में गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है। यह स्वीप होगा। नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश बुरी तरह बर्बाद हो गया है। भाजपा, टीडीपी के एक साथ आने से देश और राज्य का भला होगा।
I wholeheartedly welcome the decision of Shri @ncbn and Shri @PawanKalyan to join the NDA family. Under the dynamic and visionary leadership of Hon. PM Shri @narendramodi ji, BJP, TDP, and JSP are committed to the progress of the country and the upliftment of the state and…
— Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) March 9, 2024
पढ़ें :- अभिषेक शर्मा को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट, बोले-'अगर पाकिस्तान चाहता है तो...'
वहीं, इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि, मैं एन चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के एनडीए परिवार में शामिल होने के फैसले का तहे दिल से स्वागत करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व के तहत, बीजेपी, टीडीपी और जेएसपी देश की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य और आंध्र प्रदेश के लोगों का उत्थान।