Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP का केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप, कहा-मजदूरों के मदद के नाम पर किया घोटाला

BJP का केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप, कहा-मजदूरों के मदद के नाम पर किया घोटाला

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले BJ P और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के बीच सियासी ​खिंचतान बढ़ती जा रही है। दोनों पार्टियों के नेताओं की तरफ से एक दूसरे पर जमकर हमले बोले जा रहे हैं। इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर एक और घोटाले का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- Restrictions in Chardham Yatra: मंदिरों में Video और Reels बनाने पर रोक; 31 मई तक नहीं होंगे VIP दर्शन

भाजपा ने तीन एनजीओ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में मजदूरों को मदद के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है। उनकी तरफ से आरोप लगाए गए हैं कि राजधानी में दो लाख फर्जी निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है।

निर्माण श्रमिकों के लिए काम करने वाले तीन गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने दिल्ली में श्रमिकों के पंजीकरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। संबित पात्रा का कहना है कि, केजरीवाल सरकार ने फर्जीवाड़ा कर 2018 से 2021 के बीच में करीब 10 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन कराया।

पढ़ें :- INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक

जिसमें करीब 2 लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाया गया है और इनके नाम पर पैसा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, केजरीवाल भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं लेकिन दो लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन किया।

Advertisement