नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है। श्री यादव ने कहा कि हमारे किसान जानते होंगे पूरे, देश और प्रदेश के किसान दिल्ली जाकर इस सरकार के खिलाफ खड़े हो गए। इन्होंने पुलिस लगा दी लेकिन हमारे किसानों ने परवाह नहीं की। हजारों शहीद हो गए फिर इन्होंने तीनों काले कानून वापस ले लिए। यह सरकार जब से आई है हमारा किसान संकट में चला गया। अपनी परेशानी के कारण एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली, क्या जवाब है सरकार के पास?
पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की जनसभा – अलीगढ़। https://t.co/CJh7ajyFdj
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 23, 2024
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अब समय आ गया है कि संविधान की बात हो। यह जो गारंटी देते घूम रहे हैं यह गारंटी इस तरह की है जैसे कोरोना में हमसे आपसे थाली बजवाई थी। यह गारंटी नहीं लोगों को घंटी दे दी है जाओ बजाते रहो। मैं अलीगढ़ वालों से कहूंगा एक ऐसा ताला बनाओ जिससे हम सब मिलकर बीजेपी के सभी गलत मंसूबों पर ताला लगा दें।
पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
उन्होंने कहा कि सोचिए नौजवान साथियों आपका एक तिहाई जीवन इस सरकार ने बर्बाद किया है। आपके जीवन से खिलवाड़ करने का काम कोई कर रहा है तो यह सरकार कर रही है। उनकी नियत नहीं है नौकरी देने की। मैं अपने नौजवानों से कहना चाहता हूं जो फौज की नौकरी में जाना चाहते थे और सम्मान की नौकरी करना चाहते थे, INDIA गठबंधन और समाजवादियों की सरकार बनेगी तो पहले जैसी पक्की नौकरी देने का काम करेंगे। बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए, उन्हें पढ़ाई लिखाई में आगे बढ़ाने के लिए, दुनिया से जोड़ने के लिए अगर सबसे बड़ा काम किसी ने किया था वह समाजवादियों ने लैपटॉप बांट कर किया था।
अखिलेश ने कहा कि सबसे ज्यादा सबस्टेशन बनाने और बिजली कारखाने लगाने में सबसे बड़ा योगदान समाजवादियों का है। इन्होंने केवल एक काम किया कि बिजली मंहगी कर दी। इनके दो नंबर वाले नेता ने कहा था कि फ्री बिजली देंगे बताओं फ्री बिजली मिल रही है? बीजेपी वालों से सावधान रहना। उनकी जो पहचान बनी है वह झूठ और लूट की बनी है, बीजेपी वालों ने भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का सबसे बड़ा गोदाम बना लिया है।
श्री यादव ने कहा कि इलेक्टरल बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया और बोलती बंद कर दी। कोई चंदा 1000 करोड़ देगा? कल्पना करिए आप। इन्होंने उद्योगपतियों को भगवा दिया कि नहीं भगवा दिया? कार्यकर्ता से कहा कि बूथ की चौकीदारी करना क्योंकि चौकीदारी नहीं की तो ये बीजेपी वाले धोखा दे सकते हैं। हम पौष्टिक आटा देकर डाटा भी फ्री देने का काम करेंगे। आपका एक वोट संविधान को बचाने का काम करेगा।
अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन को झूठा फंसा दिया गया है। एक पर लड़ाई है, बाकी 79 सीटें बीजेपी हार रही है। यह तो चुनाव का पहला चरण खत्म हुआ उसी में रुझान आने लगे है। नौजवान, किसान और व्यापारी मिलकर इस सरकार का सफाया करने जा रहे हैं।