Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गुटखा–तंबाकू की कालाबाजारी चरम पर, नए टैक्स से पहले ही करोड़ों का माल डंप — छोटे व्यापारी बेहाल

गुटखा–तंबाकू की कालाबाजारी चरम पर, नए टैक्स से पहले ही करोड़ों का माल डंप — छोटे व्यापारी बेहाल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा और सोनौली में गुटखा, तंबाकू और सिगरेट के थोक कारोबारी खुलेआम मनमानी पर उतर आए हैं। पैकिंग पर छपे प्रिंट मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे छोटे फुटकर व्यापारियों का मुनाफा लगभग खत्म हो गया है। फुटकर दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक तय कीमत से अधिक देने को तैयार नहीं, जबकि थोक व्यापारी बढ़े हुए भाव पर ही माल थमा रहे हैं। इससे उनके कारोबार पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है।

पढ़ें :- जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि काशी उसके जैसा क्यों नहीं बन पाया? अखिलेश ने CM योगी की आगामी यात्रा पर कसा तंज

टैक्स बढ़ने से पहले ही करोड़ों का माल डंप

केंद्र सरकार द्वारा तीन माह पहले तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत टैक्स वृद्धि की घोषणा की गई थी। इसका फायदा उठाते हुए बड़े एवं थोक व्यापारियों ने पुराने रेट पर भारी मात्रा में स्टॉक खरीदकर गोदामों में डंप कर लिया।

1 फरवरी से नया टैक्स लागू होते ही उन्होंने बढ़े हुए टैक्स का हवाला देकर बेतहाशा मुनाफाखोरी शुरू कर दी। जबकि स्थिति यह है कि नए प्रिंट रेट वाले पैकेट अभी बाजार में आए ही नहीं, लेकिन कीमतें पहले ही मनमाने ढंग से बढ़ा दी गई हैं।

बाज़ार में बढ़े हुए दामों की स्थिति

पढ़ें :- सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी, बोले- मुझ लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं

छोटे दुकानदारों के अनुसार—

150 रुपये वाला पान मसाला → अब 200 रुपये

75 रुपये वाला पैकेट → 110 रुपये

550 रुपये वाला पैकेट → 700 रुपये

45 रुपये वाली सिगरेट → 65–70 रुपये में बेची जा रही है

पढ़ें :- अयोध्या बनेगी देश की अग्रणी सोलर सिटी, 70 हजार में लगेगा 1 किलोवाट सोलर प्लांट, 45 हजार सब्सिडी देगी सरकार : महापौर

इन बढ़ी हुई दरों के चलते छोटे व्यापारियों को रोजाना ग्राहकों से बहस और नोकझोंक का सामना करना पड़ रहा है।

नेपाल भेजने का अवैध खेल, स्थानीय बाजार में संकट

सूत्रों के अनुसार सोनौली के एसएसबी रोड स्थित पान मसाला थोक कारोबारी, तथा नौतनवा के रेलवे स्टेशन और सब्जी मंडी पड़ाव क्षेत्र के व्यापारी, गुटखा और पान मसाले को स्थानीय बाजार में उचित दर पर नहीं दे रहे।

बताया जाता है कि यह व्यापारी माल को पगडंडी रास्तों से नेपाल भेज देते हैं, जहाँ उन्हें ज्यादा दाम मिलते हैं। इसी कारण वे स्थानीय फुटकर व्यापारियों को सामान देने से अक्सर कतराते हैं और देते भी हैं तो अधिक कीमत मांगते हैं।

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद ने स्पष्ट किया कि प्रिंट मूल्य से अधिक वसूली की शिकायत मिलते ही गोपनीय जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव की राजनीति ने बार-बार गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाया, तुष्टिकरण के वोट बैंक की राजनीति करना बन गई है उनकी पहचान: केशव मौर्य

वहीं सोनौली कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने कहा कि कालाबाजारी की किसी भी शिकायत पर फौरन मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी व्यापारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement