Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कंबल वितरण : कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद और गरीबों को राहुल वीर सिंह ने बंटवाया कंबल

कंबल वितरण : कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद और गरीबों को राहुल वीर सिंह ने बंटवाया कंबल

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। कड़कड़ाती ठंड में लाचार, असहाय व गरीबों को बचाने के लिए लखनऊ में पूर्वी विधान सभा के विकास नगर में समाजसेवी राहुल वीर सिंह के तरफ से कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया,जिसमें भारी मात्रा में PDA समाज के लोग शामिल हुए। राहुल वीर सिंह ने बताया कि कम्बल वितरण का मेरा मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों को मदद करने से मुझे सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि धर्म और जाति बंधन से दूर हटकर ठंड के मौसम में कंबल का वितरण किया गया है।

पढ़ें :- भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ

कम्बल वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह रही । कार्यक्रम में रोनित वीर सिंह, आमिर तस्लीम, विदुर श्रीवास्तव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा  हर्ष श्रीवास्तव,आहत सिद्दिक़ी ,उबैद सिद्दीकी समेत कही समाजवादी साथी रहे।

Advertisement