मैनपुरी से सामने आई इस घटना ने इंसानियत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खेलते-खेलते अनजाने में खेत में चली गई महज पांच साल की बच्ची को रस्सी से बांधकर पीटा गया। साथ ही बेटी की चीखें सुनकर उसे बचाने दौड़ी गर्भवती मां के साथ भी मारपीट की गई।
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक मामूली बात को लेकर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची गलती से पड़ोसी के खेत में पहुंच गई। आरोप है कि इससे नाराज तीन लोगों ने बच्ची को चारपाई पर रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंची गर्भवती मां के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी निवासी आशीष ड्राइवर हैं और उनकी पत्नी ममता देवी गर्भवती हैं। सोमवार सुबह उनकी पांच वर्षीय बेटी तन्वी घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह गांव के ही सुधीर कुमार के खेत में चली गई। आरोप है कि खेत में बच्ची के पहुंचने से नाराज सुधीर कुमार, लालता प्रसाद और पुष्पेंद्र उर्फ हाजी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद खेत में रखी चारपाई पर रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
बच्ची की आवाज सुनकर मां ममता उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि तीनों लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट की। विरोध करने पर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना ने इलाके में बच्चों की सुरक्षा और मामूली विवादों में हिंसा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
🚨 मैनपुरी: 5 साल की मासूम पर दबंगई का आरोप
➡️ खेलते-खेलते अनजाने में दूसरे के खेत में पहुंच गई 5 साल की बच्ची।
पढ़ें :- 17 साल की शादी के बाद, दो बच्चे की मां को हुआ फेसबुक पर प्यार…पति ने लिया चौंकाने वाला फैसला
➡️ आरोप है कि खेत स्वामी ने मासूम को पकड़कर चारपाई से रस्सी से बांध दिया।
➡️ इसके बाद बच्ची के साथ मारपीट और कथित तौर पर यातना देने का आरोप।
➡️ मासूम मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन आरोप है कि उसे नहीं छोड़ा गया।
➡️ शहर कोतवाली क्षेत्र के बुर्रा गांव का मामला।
➡️ घटना का वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की मांग।
पढ़ें :- लखीमपुर: अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले विवाहिता और एक युवक का शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा
#Mainpuri #UttarPradesh #UPPolice #Crime #ChildSafety
@mainpuripolice— NCR पत्रिका (@ncrpatrika) October 19, 2026
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल मां और बेटी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपितों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि इस घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी कब तक होती है और जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं।