BoAt Mini Projector : मशहूर टेक कंपनी बोट ने भारत में अपना पहला मिनी प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है। मिनी प्रोजेक्टर बजट फ्रेंडली कीमत और बड़े Screen Experience के साथ आता है। कंपनी ने CineHead M1 और CineHead E1 नाम से दो मॉडल पेश किये हैं, जिनकी मदद से घर की दीवार को 150 इंच तक के smart TV में बदला जा सकता है।
पढ़ें :- Oppo Reno 16 और Reno 16C 5G कीमत भारत में लॉन्च से पहले लीक, चेक करें आपके बजट में होगा या नहीं
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
दोनों Android-based Mini Projector स्मार्ट UI पर चलते हैं। इनमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे OTT ऐप्स इनबिल्ट मिलते हैं. साथ ही Wi-Fi, Bluetooth और HDMI सपोर्ट भी दिया गया है।
पिक्चर क्वाॅलिटी
CineHead M1: फुल HD पिक्चर क्वाॅलिटी, ऑटो फोकस, 6W स्पीकर और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग।
कनेक्टिविटी
CineHead E1: एंड्रॉयड 13 इंटरफेस, OTT ऐप्स सपोर्ट, Wi-Fi, HDMI, USB और AUX कनेक्टिविटी।
बड़ा स्क्रीन
BoAt का दावा है कि दोनों ही मॉडल्स 150 इंच तक का प्रोजेक्शन तैयार कर सकते हैं. यानी चाहे IPL का लाइव मैच देखना हो या नेटफ्लिक्स की कोई वेब सीरीज, यूजर्स को घर पर ही सिनेमाघर जैसा अनुभव मिलेगा।
पढ़ें :- मात्र ₹997 में 150 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा और Unlimited Calling के साथ 'BSNL' का बड़ा धमाका
कीमत
BoAt CineHead M1 की कीमत ₹10,999 रखी गई है, जबकि CineHead E1 को और भी किफायती बनाते हुए ₹7,499 में लॉन्च किया गया है।
उपलब्धता
दोनों मॉडल्स को Amazon India से खरीदा जा सकता है।