Bolivia Horrific Road Accident : बोलीविया को चिली से जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में 16 यात्रियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। खबरों के अनुसार, ला पाज यातायात परिचालन संगठन (La Paz Traffic Operations Organization) के दुर्घटना प्रभाग के निदेशक निलो टोरिको (Nilo Torrico) ने कहा कि चिली के साथ देश की सीमा से बोलीविया लौट रहा एक मालवाहक ट्रक चिली के अरिका क्षेत्र (Arica region)की ओर जा रही एक यात्री बस से टकरा गया।
पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त
खबरों के अनुसार, घायलों सात महिलाओं और सात पुरुषों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया। टोरिको ने कहा, “ उच्च-टन भार वाले वाहन का चालक विपरीत लेन में चला गया और बस से टकरा गया।” घटना में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही थी।