Bollywood Updates: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब एक एक करके बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। प्रियंका चोपड़, रोहित सराफ, अदिति राव हैदरी समेत तमाम सेलेब्स ने इस बड़ी खबर पर रिएक्ट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने इमोजी के साथ इस खबर पर रिएक्ट किया है।
पढ़ें :- "सलमान खान डर गया?" आधी रात की पोस्ट ने मचाया बवाल, आखिर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने किसे दिया जवाब?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा?
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी देने वाला एक पोस्ट शेयर किया है। इसी पोस्ट के साथ उन्होंने ताली बजाने वाला, आंखों में आंसू, आंखों पर काले चश्मे और दिल का इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। प्रियंका ने एक और पोस्ट री-शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा था- ये आपका है जेन जी। तीसरे पोस्ट में उन्होंने सोनम वांगचुक की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सोनम वांगचुक विक्टरी वाला पोज देते नजर आ रहे हैं।
रोहित सराफ ने शेयर की लहराते तिरंग की तस्वीर
पढ़ें :- Delhi Student Protest : आलिया भट्ट ने छात्रों के संघर्ष का किया खुलकर समर्थन, बोलीं- उनकी हिम्मत के आगे मैं नतमस्तक हूं
एक्टर रोहित सराफ ने लहराते हुए तिरंग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जय हिंद। वहीं, एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा- भविष्य अब दूर का सपना नहीं है। ये यहां है, लाउड एंड क्लीयर।
हुमा कुरैशी ने क्या कहा?
हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टा पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की जानकारी देते पोस्ट को री-शेयर किया। इसी के साथ उन्होंने लिखा- युवाओं को सलाम। तिलोत्तमा शोम ने लिखा- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। सौभाग्यशाली हूं कि हमारे सुवाओं की ये ऐतिहासिक क्रांति मैं देख पाई। उन्होंने भारत के युवाओं को धन्यवाद किया।
पढ़ें :- Video-रैपर बादशाह लेंगे दूसरी पत्नी से भी तलाक! रोते हुए ईशा रिखी ने किया ऐसा पोस्ट कि फैन्स में मची हलचल
अदिति राव हैदरी क्या बोलीं?
अदिति राव हैदरी ने लिखा- जीत के लिए जेन जी। ईमानदारी, अहिंसा, जवाबदेही, बोलने की आजादी और बुद्धिमत्ता को शक्ति। एक अच्छी लड़ाई लड़ना और उसे जीतना। सलाम है। ईशान खट्टर ने अपने हाथ में एक स्केच पड़े हुए अपने तस्वीर शेयर की। उस स्केच पर लिखा था-इंकलाब जिंदाबाद।
क्या बोले राजीव अदातिया?
राजीव अदातिया ने लिखा- शिक्षा मंत्री ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया। ये है देश और युवाओं की ताकत। हमेशा याद रखें कि शक्ति आपके पास है। आपने उन्हें चुना है और आप उन्हें हटा भी सकते हैं। जय हिंद।
पढ़ें :- जिस फ्लैट का किराया देना मुश्किल था, वही खरीदा लिया! कार्तिक आर्यन की संघर्ष से सुपरस्टार बनने की कहानी
किश्वर मर्चेंट ने पोस्ट शेयर किया जिसपर लिखा था- धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-इतिहास की किताब को जेन जी अपडेट मिल गया।