मुंबई। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) से पूरा देश आहत है। कश्मीर में कई मासूमों की जान चली गई। जिस तरह से इन लोगों को बेहरहमी से मारा गया है, अब आतंकवादियों का खात्मा करने की मांग की जा रही है।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
वहीं, अब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी (Bollywood Singer Ankit Tiwari) का पोस्ट सामने आया है। अंकित तिवारी का दिल इस आतंकी हमले से पूरी तरह से टूट चुका है। अंकित तिवारी (Ankit Tiwari) ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सीधा मोदी जी से सवाल किए हैं। सिंगर ने अपना गुस्सा निकाला है और कुछ ऐसा लिखा है, जो अब चर्चा में आ गया है। अंकित तिवारी का इस घटना पर दर्द गुस्से के जरिए बाहर आया है।
आतंकी हमले पर पीएम मोदी से सिंगर ने मांगे जवाब
आपको बता दें, सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक बड़ा सा दिल टूटता हुआ देखा जा सकता है और बैकग्राउंड में उनका गाना चल रहा है -‘सुन रहा है ना तू, रो रहा हूं मैं। इस पोस्ट में अंकित तिवारी (Ankit Tiwari) ने लिखा, ‘#पहलगाम, नरेंद्र मोदी जी ये आखिरी हरकत होनी चाहिए इन बुजदिलों की, क्या कसूर था मेरे हमवतनों का? अपने देश में सांस लेना अब क्या इतना महंगा हो गया है? मैं हिन्दू हूं !!’
पहलगाम में बेगुनाहों की मौत पर भड़के सिंगर
पढ़ें :- बदायूं में BJP को झटका, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और कुशाग्र सागर सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
अब सिंगर का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। अंकित तिवारी ने पीएम मोदी से जो सवाल किए हैं, वो जनता के भी सवाल हैं। सभी लोग जानना चाहते हैं कि इस हमले का जवाब मोदी जी कैसे देंगे? पहलगाम में जो हुआ है वो घटना कभी न हो, उसके लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। अंकित तिवारी ने अब उन बेगुनाह लोगों की मौत पर सवाल किए हैं और उनके लिए इंसाफ की मांग की है।