मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने सिंगर आतिफ असलम (Bollywood Singer Atif Aslam) के पिता मोहम्मद असलम (Father Mohammad Aslam) का बुधवार 13 अगस्त को निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। आतिफ असलम (Atif Aslam) ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने पोस्ट में अपने पिता की तस्वीर साझा की और एक भावुक पोस्ट लिखा है।
पढ़ें :- होमगार्ड भर्ती में दौड़ते-दौड़ते थमी कंप्यूटर साइंस इंजीनियर शिवम यादव की सांसें, संजय सिंह बोले-यूपी में बेरोजगारी का ये है आलम
वायरल है आतिफ असलम की पोस्ट
आतिफ असलम (Atif Aslam) के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में नहीं दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट के स्क्रीन शॉट्स वायरल हो रहे हैं।