Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. BookMyShow की होने वाली है छुट्टी! Zomato जल्द लॉन्च करेगा District App

BookMyShow की होने वाली है छुट्टी! Zomato जल्द लॉन्च करेगा District App

By Abhimanyu 
Updated Date

Zomato’s District App: पॉपुलर फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) अब BookMyShow सीधे टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए जोमैटो जल्द ही ‘District’ ऐप लॉन्च करने वाला है। जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नए ऐप की जानकारी साझा की।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

दीपिंदर गोयल के मुताबिक, जोमैटो इस ‘District’ ऐप के जरिये लाइफस्टाइल सेगमेंट में उतरेगा। इस ऐप में यूजर शॉपिंग के साथ स्टेकेशन जैसे सर्विस का लाभ उठा पाएंगे। उन्होंने शेयरहोल्डर्स को लिखे पत्र में कहा कि डाइनिंग आउट, स्पोर्ट्स टिकटिंग, लाइव परफॉर्मेंस, शॉपिंग, स्टेकेशन जैसे सर्विस को एक ही प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट कर दिया जाएगा।

कंपनी के सीईओ ने आगे यह भी बताया है कि डिस्ट्रिक्ट ऐप के लॉन्च होने के बाद डाइनिंग सर्विस को जोमैटो से हटाकर डिस्ट्रिक्ट ऐप पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि, जोमैटो की ओर से डिस्ट्रिक्ट ऐप के रोल-आउट को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी भी नहीं दी गई है।

बता दें कि मूवी टिकट, फ्लाइट बुकिंग, इवेंट बुकिंग या फिर स्टेकेशन के लिए कई यूजर्स BookMyShow ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी ही सर्विस डिस्ट्रिक्ट ऐप भी उपलब्ध कराएगा। माना जा रहा है लॉन्च होने के बाद डिस्ट्रिक्ट ऐप की सीधी टक्कर BookMyShow से होगी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement