लखनऊ। दीपावली के मौके पर भारत और चीन के बीच रिश्तों में काफी नरमी देखने को मिली। दोनों देशों के सैनिक इस मौके पर एक दूसरे को मिठाई देते नजर आए, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई। सीमा समझौत और सैनिकों के विवादित पॉइंट्स से पीछे हटने के बाद ये तस्वीरें सामने आईं। अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर सरकार को नसीहत दी है।
पढ़ें :- 13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से इच्छामृत्यु का था पहला मामला
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लद्दाख के सांसद के बयान को शेयर करते हुए लिखा, सरहदों की हिफ़ाज़त अपने इरादों से होती है, दुश्मन के वादों से नहीं…दरअसल, अखिलेश यादव लद्दाख के सांसद हाजी हनीफा के बयान को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एलएसी पर समझौते का सम्मान करने की चीन की प्रतिबद्धता पर संदेह व्यक्त किया।
सरहदों की हिफ़ाज़त अपने इरादों से होती है, दुश्मन के वादों से नहीं। pic.twitter.com/74dLxMnM0J
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 1, 2024
पढ़ें :- IPL News : बिक गयी राजस्थान रॉयल्स, एरिज़ोना के उद्योगपति ने 15286 करोड़ रुपये में खरीदा
हनीफा ने कहा कि चीन पर पूरी तरह से भरोसा करना मुश्किल है। हमारी भारतीय सेना और सरकार समझौते को बनाए रखने में ईमानदार हैं, लेकिन चीन को भी इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम में से जो लोग सीमा के पास रहते हैं, वे जानते हैं कि युद्ध कैसा होता है। हम सीमा पर शांति चाहते हैं। हम दोनों देशों के बीच हुए समझौते का स्वागत करते हैं, लेकिन हम इसे जमीन पर लागू होते देखना चाहते हैं।