Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Braking-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दे सकते हैं इस्तीफा

Braking-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दे सकते हैं इस्तीफा

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (Maharashtra Chief Minister) उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) बुधवार को दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक के वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resign) दे सकते हैं।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही वहां की उद्धव सरकार गिर जाएगी और एक बार फिर भाजपा वहां पर भाजपा का शासन हो जाएगा। इस बीच शिवसेना संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा है कि, महाराष्ट्र विधानसभा भंग होने की दिशा में जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत के यह संकेत इस मायने में अहम माने जा रहे हैं क्योंकि पार्टी के करीब 30 से ज्यादा विधायकों के बागी होने की स्थिति में महाविकास अघाड़ी की सरकार, अल्पमत में आ जाएगी।

वहीं, इस समय भाजपा वहां पर पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बीजेपी आलाकमान ने इस मसले पर अभी कोई बात करने अथवा बयान देने से मना किया है। उधर, एकनाथ शिंदे इस समय बागी विधायकों के साथ सूरत में हैं।

Advertisement