Brazil : ब्राजील के उत्तर पूर्वी राज्य बाहिया में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब पर्यटकों को ले जा रही एक मिनी बस और एक ट्रक के बीच टक्कर में 25 लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार,हादसा रविवार रात स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े दस बजे साओ जोस डो जैकुइप शहर के पास एक राजमार्ग पर हुआ। खबरों के अनुसार, मिनी बस बाहिया के उत्तरी तट पर पर्यटक स्थल ग्वाराजुबा समुद्र तट की यात्रा के बाद वापस जैकोबिना शहर की ओर जा रही थी।
पढ़ें :- Istanbul Firing : इस्तांबुल में इजरायल के कॉन्सुलेट के पास हमला , मारा गया हमलावर, दो पुलिसकर्मी घायल