नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Bhojpuri star Pawan Singh) रविवार को एक्स पोस्ट साझा कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हुं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल लोकसभा सीट (Asansol Lok Sabha Seat)से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हु।
पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…@JPNadda— Pawan Singh (@PawanSingh909) March 3, 2024
बता दें कि बीजेपी ने शनिवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसी लिस्ट में भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
भाजपा ने इन भोजपुरी अभिनेताओं को दिया टिकट
भाजपा की पहली सूची में चार भोजपुरी अभिनेताओं को टिकट दिया गया है, जिनमें आसनसोल से पवन सिंह के अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, यूपी के गोरखपुर से रवि किशन, यूपी के आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम शामिल है, लेकिन अब पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर सभी को चौंका दिया है। शनिवार को जब पार्टी ने उनके नाम का एलान किया था तो पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया था और लिखा था कि पार्टी ने उन पर भरोसा किया है तो वे पूरी ईमानदारी से आसनसोल की धरती पर जनता की सेवा करने की बात लिखी थी। पवन सिंह बिहार के आरां के रहने वाले हैं और बीते कई दिनों से चर्चा थी कि पवन सिंह को पार्टी आरां से ही टिकट दे सकती है। हालांकि पार्टी ने उन्हें आसनसोल सीट से चुनावी मैदान में उतारा।