Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking- भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने ठुकराया बीजेपी का टिकट, कहा-आसनसोल से नहीं लड़ पाऊंगा चुनाव

Breaking- भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने ठुकराया बीजेपी का टिकट, कहा-आसनसोल से नहीं लड़ पाऊंगा चुनाव

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Bhojpuri star Pawan Singh) रविवार को एक्स पोस्ट साझा कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हुं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल लोकसभा सीट (Asansol Lok Sabha Seat)से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।

पढ़ें :- सोलर इंडस्ट्रीज शेयर: बारूद बनाने वाली कंपनी ने शेयर बाजार में मचाया धूम, कंपनी के शेयर में सात फीसदी का उछाल, निवेशक हैरान

बता दें कि बीजेपी ने शनिवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसी लिस्ट में भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था।

पढ़ें :- IND vs NZ : दोपहर या शाम में नहीं, कल इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे; जानें- टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल

भाजपा ने इन भोजपुरी अभिनेताओं को दिया टिकट

भाजपा की पहली सूची में चार भोजपुरी अभिनेताओं को टिकट दिया गया है, जिनमें आसनसोल से पवन सिंह के अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, यूपी के गोरखपुर से रवि किशन, यूपी के आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम शामिल है, लेकिन अब पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर सभी को चौंका दिया है। शनिवार को जब पार्टी ने उनके नाम का एलान किया था तो पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया था और लिखा था कि पार्टी ने उन पर भरोसा किया है तो वे पूरी ईमानदारी से आसनसोल की धरती पर जनता की सेवा करने की बात लिखी थी। पवन सिंह बिहार के आरां के रहने वाले हैं और बीते कई दिनों से चर्चा थी कि पवन सिंह को पार्टी आरां से ही टिकट दे सकती है। हालांकि पार्टी ने उन्हें आसनसोल सीट से चुनावी मैदान में उतारा।

Advertisement