समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में रविवार सुबह बिहार संपर्क क्रांति (Bihar Sampark Kranti) में ब्लास्ट हुआ है, जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई है। धमाका इतना जोरदार था कि लोग आनन-फानन में बोगियों से उतर गए। समस्तीपुर जंक्शन (Samastipur Junction) के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (Bihar Sampark Kranti) पहुंची कि अचानक धमाका हो गया। ब्लास्ट की आवाज सुनते ही यात्रियों और लोगों में भगदड़ मच गई। GRP ने मौके पर आकर जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
पढ़ें :- सपा किसी भी हालत में BJP को चुनौती देने की स्थिति में नहीं, अखिलेश यादव का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना 2047 तक सच होता नहीं दिखता: केशव मौर्य
बिहार के समस्तीपुर जिले में रविवार सुबह बिहार संपर्क क्रांति में ब्लास्ट हुआ है, जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई है। धमाका इतना जोरदार था कि लोग आनन-फानन में बोगियों से उतर गए।@RailMinIndia #Bihar #samastipur #Railway #BiharNews #Blast #BiharSamparkKranti pic.twitter.com/wbDKpQMQLj
— santosh singh (@SantoshGaharwar) July 21, 2024
समस्तीपुर जंक्शन (Samastipur Junction) पर बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Bihar Sampark Kranti Superfast Express) ये धमाका ट्रेन की जनरल में हुआ है, ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आरपीएफ डॉग स्क्वाड (RPF Dog Squad) की छानबीन के बाद गाड़ी को आगे प्रस्थान की गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।