Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking- राज्यसभा की 12 सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त, मतदान 3 सितंबर को

Breaking- राज्यसभा की 12 सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त, मतदान 3 सितंबर को

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। मतदान 3 सितंबर को होंगे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 और 27 अगस्त है। 14 अगस्त से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। 21 अगस्त नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

पढ़ें :- Iran–Israel War: युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इजरायल पर दागी मिसाइलें, अब और भी खतरनाक हो सकता है युद्ध

सूत्रों की मानें तो इनमें से अधिकांश सीटें बीजेपी और सहयोगी दलों के जीतने की संभावना है। वहीं संभावना है कि तेलंगाना की सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। इसके अलावा बाकि अन्य सीटों पर एनडीए के जीतने की संभावना बताई जा रही है। बता दें कि 9 राज्यों की 12 सीटों पर यह उपचुनाव होगा। इसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र की दो सीटें, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की एक-एक सीट शामिल है। इन सभी सीटों पर 3 सितंबर को ही मतदान किया जाएगा और नतीजों की घोषणा भी उसी दिन शाम 5 तक कर दी जाएगी।

पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता
Advertisement